दिन में दो बार लिया जायेगा शटडाउन

Updated at : 05 Jul 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में दो बार लिया जायेगा शटडाउन

खरसावां में बैठी विद्युत चौपाल, समस्याओं के समाधान की हुई पहल दो सर्किट ब्रेकर लगाकर की जायेगी पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नये कनेक्शन के लिए करना होगा 600 रुपये का भुगतान खरसावां : खरसावां में जारी बिजली समस्या को लेकर खरसावां के आरसीडी गेस्टहाउस में विद्युत चौपाल का आयोजन हुआ . इसमें विधायक दशरथ […]

विज्ञापन

खरसावां में बैठी विद्युत चौपाल, समस्याओं के समाधान की हुई पहल

दो सर्किट ब्रेकर लगाकर की जायेगी पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति
नये कनेक्शन के लिए करना होगा 600 रुपये का भुगतान
खरसावां : खरसावां में जारी बिजली समस्या को लेकर खरसावां के आरसीडी गेस्टहाउस में विद्युत चौपाल का आयोजन हुआ . इसमें विधायक दशरथ गागराई, बिजली विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश्वर सिंह, कनीय अभियंता संजय सवैयां शामिल हुए. चौपाल में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी. कहा गया कि पिछले 20 सालों में सबसे अनियमित विद्युत आपूर्ति इसी साल हुई.
अधिकारियों नेे दिया नियमित आपूूर्ति का आश्वासन : समस्याएं सुनने के बाद विभाग ने नियमित विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने कहा कि दिन में सुबह व शाम को ही बिजली मरम्मत या अन्य कार्य के लिए एक घंटे का शटडाउन लिया जायेगा. 15 दिनों के भीतर दो ब्रेकर लगा कर विद्युत आपूर्ति करने की घोषणा भी की गयी.
एक माह के भीतर खरसावां बाजार के पुराने तार बदलेंगे. नये घरेलू कनेक्शन के लिए 600 रुपये जमा कराने होंगे. वर्ष 2015 में 66 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए राशि जमा की थी, किन्तु उन्हें अब तक कनेक्शन नहीं मिला है. उन्हें दो माह में कनेक्शन मिल जायेगा. उन्हें फिर से आवेदन करने को कहा गया. पिछले कई महीनों से खराब पड़े बिरगोड़ा व कृष्णापुर में लगे ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर 15 दिन के भीतर नये ट्रांसफॉरमर लगवा देने का भी आश्वासन दिया.
कई माह से बिल कलेक्शन बंद
उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले कई माह से बिजली बिल का कलेक्शन बंद है. बिलों में कई विसंगतियों की शिकायतें भी की गयीं तथा गलत बिजली बिल भेजे जाने की शिकायत भी हुई. इस पर एई ने कहा कि अगले माह से खरसावां में भी बिजली बिल का कलेक्शन शुरू कर दिया जायेगा. शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: समस्या की शिकायत के लिए विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. मोबाइल नंबर 9570291085 पर कॉल कर बिजली संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है.
संसाधनों की कमी के कारण नियमित विद्युत आपूर्ति में परेशानी हो रही है. विभाग में मैनपावर की काफी कमी है. -अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता बिजली विभाग
बिजली समस्या के समाधान के लिए चौपाल लगा कर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया. विभाग द्वारा दी गयी समय सीमा में कार्य करने को कहा गया है. अगस्त के पहले सप्ताह में पुन: कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी. दशरथ गागराई, विधायक, खरसावां
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola