1471 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक

Updated at : 04 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
1471 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक

सरायकेला-खरसावां. एमडीएम की एसएमएस से रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण हुई कार्रवाई डीएसइ का रोजाना एसएमएस नहीं भेजने तक वेतन रोकने का निर्देश सरायकेला : मध्याह्न भोजन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आरंभ ई मध्याह्न एसएमएस बेस्ड ऑटोमेटिव मॉनीटरिंग सिस्टम का अनुपालन नहीं करने के कारण जिले के 1471 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन […]

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां. एमडीएम की एसएमएस से रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण हुई कार्रवाई

डीएसइ का रोजाना एसएमएस नहीं भेजने तक वेतन रोकने का निर्देश
सरायकेला : मध्याह्न भोजन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आरंभ ई मध्याह्न एसएमएस बेस्ड ऑटोमेटिव मॉनीटरिंग सिस्टम का अनुपालन नहीं करने के कारण जिले के 1471 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इन प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्रति दिन मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट एसएमएस से पोर्टल में नहीं भेजने के कारण कार्रवाई की गयी है. डीएसई फूलमनी खलखो ने कारवाई करते हुए सभी बीईओ को जब तक शत प्रतिशत स्कूलों के प्रधानाध्यापकों द्वारा पोर्टल में प्रति दिन एसएमएस नहीं भेजा जाता, तब तक वेतन भुगतान स्थगित रखने का निर्देश दिया है.
जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मध्याह्न भोजन योजना को पूर्ण पारदर्शी बनाने तथा प्रति दिन स्कूलवार स्थिति की जानकारी लेने के लिए सरकार की ओर से एसएमएस योजना शुरू की गयी है, जिसके तहत सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को हर दिन एसएमएस से रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है, किन्तु अधिकांश प्रधानाध्यापक एसएमएस नहीं भेज रहे हैं. इसी के कारण जिले के 1471 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के कुल 1647 स्कूलों में से 1471 स्कूलों ने विगत मई एवं जून माह में नियमित एसएमएस नहीं किया है. डीएसई ने बताया कि जिन स्कूलों में नेटवर्क की समस्या है व एसएमएस नहीं हो सकता है, वैसे स्कूलों को कारण सहित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola