श्री जगन्नाथ के नवमी संध्या दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

Updated at : 03 Jul 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ के नवमी संध्या दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

खरसावां : हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ के नवमी संध्या दर्शन पर भक्तों की भीड़ उमड़ी. नवमी के दिन मौसीबाड़ी में महाप्रभु के दर्शन को अनंत फलदायी माना जाता है. इस दौरान महिलाओं ने चतुर्था मूर्ति प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन की आरती उतारी एवं प्रसाद चढ़ाया. श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि भी […]

विज्ञापन

खरसावां : हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ के नवमी संध्या दर्शन पर भक्तों की भीड़ उमड़ी. नवमी के दिन मौसीबाड़ी में महाप्रभु के दर्शन को अनंत फलदायी माना जाता है. इस दौरान महिलाओं ने चतुर्था मूर्ति प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन की आरती उतारी एवं प्रसाद चढ़ाया. श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि भी आर्पित की. इसके पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया.

हरिभंजा में भंडारे का आयोजन
खरसावां के हरिभंजा गुंडिचा मंदिर में रथ यात्रा उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. प्रतिदिन मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ. पिछले सात दिनों से भक्तों में खीर, खिचड़ी व सब्जी प्रसाद के रूप में बांटी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola