खरसावां के रिडिंग में जनता दरबार, डीसी ने कहा

Updated at : 02 Jul 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां के रिडिंग में जनता दरबार, डीसी ने कहा

नियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था करने की उठी मांग खरसावां : खरसावां के रिडींग गांव में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त छवि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी आकांक्षा रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना […]

विज्ञापन

नियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था करने की उठी मांग

खरसावां : खरसावां के रिडींग गांव में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त छवि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी आकांक्षा रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिया.
उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनता की समस्याओं से रु-ब-रु हो कर जल्द से जल्द समाधान करना है. उन्होंने कहा कि फोकस एरिया के तहत चयनित जिला के 46 गांवों में प्रशासन का पूरा ध्यान है. जनता की समस्या जानने के लिए प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंच रही है. उन्होंने गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.
पेंशन, बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई का मुद्दा रहा छाया: जनता दरबार में पेंशन, बिजली, पानी, सिंचाई का मुद्दा छाया रहा. अधिकांश लोगों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति का मामला उठाते हुए जल्द नियमित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की. खेजुरदा गांव के लोगों ने बताया कि गांव की जलापूर्ति योजना से सिर्फ एक सप्ताह ही घरों में पेयजल की आपूर्ति की गयी थी.
मशीन खराब होने के कारण छह माह से जलापूर्ति बंद है. खराब पड़े चापाकल व पुराने कुआं की मरम्मत करने की भी मांग की गयी. हरिभंजा से रिडींग गांव तक सड़क की मरम्मत करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, सीनुडीह गांव में चेक डैम की मरम्मत करने की मांग की गयी. पेंशन भुगतान में हो रही परेशानियों को दूर करने, मलेरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने व डीडीटी का छिड़काव करने की मांग की गयी.
योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुकता जरुरी : विधायक
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुकता जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है. विधायक गागराई ने पेंशन भुगतान से संबंधित विसंगतियों को दूर करने, खेजुरदा जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द चालू करने, बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान देने की मांग की.
विभागीय योजनाओं की दी गयी जानकारी: जनता दरबार में कृषि पदाधिकारी रामचंद्र, भूमि संरक्षण पदाधिकारी कालीपद महतो, मत्स्य पदाधिकारी अरुप कुमार, सीएस डॉ एपी सिन्हा, आपूर्ति पदाधिकारी अनीता सहाय, शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, डीएसइ फुलमनी खोलको समेत अन्य अधिकाकारियों ने अपने विभागों में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी.
विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉल: जनता दरबार में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगा कर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन भी लिए गये. इस दौरान कुछ विकलांग लोगों में ट्राइ साइकिल व स्टीक का भी वितरण किया गया.
जनता दरबार में थे मौजूद: जनता दरबार में एडीसी आकांक्षा रंजन, जिप सदस्य रानी हेंब्रम, प्रमुख नागी जामुदा, मुखिया नागेश्वरी हेंब्रम, बीडीओ दयानंद जायसवाल व अन्य भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola