कमरे में सो रही महिला को बाहर से किया लॉक 10 हजार नकद समेत 50 हजार के गहने ले गये

Updated at : 30 Jun 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
कमरे में सो रही महिला को बाहर से किया लॉक 10 हजार नकद समेत 50 हजार के गहने ले गये

सीनी : मां को घर पर अकेली छोड़ शादी समारोह में ओड़िशा गया था परिवार सीनी पंचायत के राखाकौचा में घटी घटना गले का चेन, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी का ब्रेसलेट व कार का ऑनरबुक भी ले गये सीनी : सीनी पंचायत के राखाकौचा गांव में बुधवार को प्रभात कुमार सिंह देव के […]

विज्ञापन

सीनी : मां को घर पर अकेली छोड़ शादी समारोह में ओड़िशा गया था परिवार

सीनी पंचायत के राखाकौचा में घटी घटना
गले का चेन, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी का ब्रेसलेट व कार का ऑनरबुक भी ले गये
सीनी : सीनी पंचायत के राखाकौचा गांव में बुधवार को प्रभात कुमार सिंह देव के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 10 हजार नकद व 50 हजार रुपये के गहने चोरी कर ली. घटना बुधवार की रात 2.30 बजे की है. बताया जाता है कि मां को घर में अकेले छोड़ पूरा परिवार एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बलांगीर (ओड़िशा) गया था. जानकारी के मुताबिक चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ कर सबसे पहले घर के मालिक प्रभात कुमार सिंहदेव की माता हरि प्रिया सिंहदेव के कमरे को बाहर से ताला मार दिया. हरिप्रिया घर में सो रही थीं. इसके बाद चोरों ने विभिन्न कमरों में रखे चार अलमीरा को तोड़ कर 10 हजार रुपये नकदी के अलावा,
गले का चेन(सोना), दो सोने की अंगूठी, दो चांदी का ब्रेसलेट व कार के ऑनर बुक (जेएच 05 बीएन 6760) की चोरी कर ली. घर पर प्रभात कुमार सिंह देव के भाई पदमलोचन सिंहदेव, उनकी माता हरिप्रिया सिंहदेव, पदम लोचन सिंह देव की पत्नी सुनीता सिंहदेव व 9 वर्षीय पुत्र उदय सिंह देव रहते है. बड़े भाई प्रभात कुमार सिंहदेव जमशेदपुर में रहते हैं.
चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह प्रभात कुमार सिंह देव सीनी राखाकौचा अपने घर पहुंचे व घटना की जानकारी स्थानीय ओपी प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा को दी. ओपी प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola