इंडिया एसारलाइसिक ग्रुप 10

Updated at : 30 Jun 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
इंडिया एसारलाइसिक ग्रुप 10

सरायकेला : सरायकेला नियोजन कार्यालय में गुरुवार को दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला लगाया गया. इसमें कुल 17 कंपनियों ने 165 युवाओं को नौकरी दी. वहीं 171 बेरोजगारों को शॉर्ट लिस्ट किया. जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. इसके पूर्व रोजगार मेला का उदघाटन सिंहभूम […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला नियोजन कार्यालय में गुरुवार को दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला लगाया गया. इसमें कुल 17 कंपनियों ने 165 युवाओं को नौकरी दी. वहीं 171 बेरोजगारों को शॉर्ट लिस्ट किया. जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. इसके पूर्व रोजगार मेला का उदघाटन सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने दीप प्रज्वलित कर किया. सांसद ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार सभी जिलों में रोजगार मेला का आयोजन कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि स्थानीय प्रतिभा का पलायन नहीं हो. उन्हें यहीं रोजगार प्राप्त हो. डीसी छवि रंजन ने कहा कि यह जिला अजजा बहुल क्षेत्र है. युवा बेरोजगार रहेंगे, तो जिले का विकास रूक जायेगा. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार, डीडीसी आकांक्षा रंजन, नीलांबर महतो व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola