शिक्षकों की कमी, फिर भी हो रहा स्थानांतरण

राजनगर : राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है. बावजूद शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है. जानकारी के अनुसार, राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए शिक्षक के 10 पद स्वीकृत हैं. जिसमें पांच शिक्षक कार्यरत थे. उसमें भी प्रधानाध्यापक जनकदेव त्रिपाठी, शिक्षक सुरेश […]
राजनगर : राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है. बावजूद शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है. जानकारी के अनुसार, राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए शिक्षक के 10 पद स्वीकृत हैं. जिसमें पांच शिक्षक कार्यरत थे. उसमें भी प्रधानाध्यापक जनकदेव त्रिपाठी, शिक्षक सुरेश पंडा एवं उर्मिला कच्छप का 19 जून को हुई जिला स्तरीय स्थापना समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में स्थानांतरण कर दिया गया. इन शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद बारह सौ विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए मात्र दो शिक्षक ही उपलब्ध हैं. प्लस टू का भी यही हाल है. स्वीकृत पद ग्यारह में कार्यरत शिक्षक सात है. साथ ही प्रयोगशाला के तीन पद एवं लिपिक का एक पद भी रिक्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




