सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated at : 21 Jun 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की बैठक, कहा सरायकेला : पुलिस ने विगत एक जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पर घटी घटना तथा 18 मई को राजनगर में बच्चा चोरी की अफवाह के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. पुलिस राजनगर में बच्चा चोरी की अफवाह के दौरान चार लोगों की हुई हत्या […]
विज्ञापन
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की बैठक, कहा
सरायकेला : पुलिस ने विगत एक जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पर घटी घटना तथा 18 मई को राजनगर में बच्चा चोरी की अफवाह के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. पुलिस राजनगर में बच्चा चोरी की अफवाह के दौरान चार लोगों की हुई हत्या को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर रही है. फिलहाल इसकी जांच हो रही है. इसमें दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिले के नवनियुक्त एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राजनगर व खरसावां,
दोनों मामलों की गहन जांच के आदेश दिये हैं, जिसमें दोनों मामलों के सभी पहलुओं की जानकारी एकत्र करने को कहा गया है. समीक्षा में खरसावां व राजनगर, दोनों मामलों के सभी पहलुओं की जानकारी हासिल करते हुए फेसबुक, व्हाट एप्स, ट्विटर आदि सहित अन्य माध्यमों पर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करने को कहा. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों पर सोशल मिडिया में अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




