आदिवासियों में पार्टी का जनाधार बढ़ायें

Updated at : 19 Jun 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों में पार्टी का जनाधार बढ़ायें

दुगनी . रामबाबा आश्रम में भाजपा महासचिव ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान जिले के तीनों विस सीटों पर जीत हासिल करनी है मिशन 2019 की तैयारी में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान खरसावां : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि अगले विस चुनाव में जिला के तीन विस व लोस सीटों पर […]

विज्ञापन

दुगनी . रामबाबा आश्रम में भाजपा महासचिव ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

जिले के तीनों विस सीटों पर जीत हासिल करनी है
मिशन 2019 की तैयारी में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान
खरसावां : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि अगले विस चुनाव में जिला के तीन विस व लोस सीटों पर जीतने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता अभी से कार्य में जुट जायें. उन्होंने कहा कि संगठन में सभी तबके के लोगों को जोड़ना है. खास कर आदिवासियों को संगठन से जोड़ कर उन्हें संगठन में सक्रिय करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आदिवासियों के बीच अपने जनाधार को बढ़ाएं. श्री माधव ने मिशन 2019 की तैयारी में अभी से कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया. वे खरसावां विस क्षेत्र के विजय (दुगनी) स्थित राम बाबा आश्रम में रविवार को भाजपा नेताओं संग बैठक कर रहे थे
राम माधव ने कार्यकर्ताओं को सरकार व जनता के बीच सेतु बताया. कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित के मामलों में संवेदनशील बनें. जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करें, तभी जनता का सहयोग मिलेगा. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने की. बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला महासचिव गणेश माहली, जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, कोल्हान के सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष व अन्य उपस्थित थे.
नहीं आये मुख्यमंत्री : भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी शामिल होना था. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से कुछ समय पूर्व ही सूचना मिली कि मुख्यमंत्री का दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी थी. एसडीपीओ अविनाश कुमार राम बाबा आश्रम में जमे थे. करीब 12 बजे सूचना मिली कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola