मिट्टी ला रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated at : 19 Jun 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला. पारलपोशी में हुई घटना मुआवजे को लेकर सड़क जाम, मिला आश्वासन सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत पारलपोशी गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर के पलटने से चालक विनोद नायक (34) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पारलपोशी व बारुडीह गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. […]
विज्ञापन
सरायकेला. पारलपोशी में हुई घटना
मुआवजे को लेकर सड़क जाम, मिला आश्वासन
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत पारलपोशी गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर के पलटने से चालक विनोद नायक (34) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पारलपोशी व बारुडीह गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. जिसमें ट्रैक्टर (जेएच 22 बी 2949) द्वारा मिट्टी फीलिंग कराया जा रहा था. ट्रैक्टर द्वारा रविवार की सुबह नौ बजे मिट्टी लाकर सड़क किनारे डाला जा रहा था कि इसी क्रम में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी.
जिससे ट्रैक्टर का चालक विनोद इंजन के नीचे दब गया. चालक को छाती पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक के परिजन घटनास्थल पर मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गये. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली ने परिजनों को समझा कर सड़क से उठवाया. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को मिलने वाली मुआवजा राशि
सोमवार को दे दी जायेगी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर खरसावां के मृत्युंजय नामक व्यक्ति का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




