सीयूजे में यूजी की रिक्त सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसेलिंग, 2 से 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की तरफ जाते छात्र (ai generated image)

केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी स्नातक कोर्सेस में रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग की घोषणा की है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 से 8 सितंबर 2026 तक किए जाएंगे.

विज्ञापन

Central University of Jharkhand: केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय स्नातक कोर्स में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए द्वितीय चरण की काउंसेलिंग की घोषणा की गयी है. डायनेमिक रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दो से आठ सितंबर 2026 तक होगा. यह प्रवेश प्रक्रिया केवल उन्हीं श्रेणियों व कार्यक्रमों में की जायेगी, जहां कोई प्रतीक्षा सूची उपलब्ध नहीं है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

सीयूइटी में शामिल होना अनिवार्य

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी का संबंधित कार्यक्रम के लिए निर्धारित मैप किये गये विषय में सीयूइटी यूजी 2026 में शामिल होना और निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. जिन अभ्यर्थियों का नाम 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित सूची में शामिल था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके तथा अब वे भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध गुगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूजी की रिक्त सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसेलिंग शुरू

विवि ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने किसी विशेष कार्यक्रम/विषय के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन उस कार्यक्रम/विषय में वर्तमान में कोई रिक्त सीट उपलब्ध नहीं है और वे किसी अन्य ऐसे कार्यक्रम/विषय में प्रवेश लेना चाहते हैं, जहां रिक्त सीट उपलब्ध है, उन्हें नये कार्यक्रम/विषय के लिए नये सिरे से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसी प्रकार, जिन अभ्यर्थियों ने किसी कार्यक्रम/विषय के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन रिक्त सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रवेश प्राप्त नहीं पा सके, वे रिक्त सीट वाले अन्य कार्यक्रम/विषय में प्रवेश के लिए नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 10 सितंबर 2026 को होगा. जबकि ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग 12 सितंबर 2026 को तथा सीट आवंटन एवं शुल्क 16 सितंबर 2026 से जमा होगा. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola