Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बारिश का मौसम (AI generated Image)
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहाँ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी बताया गया है.
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उससे सटे पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना लो प्रेशर एरिया झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई.
आपके शहर में
कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक सितंबर को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
लातेहार के महुआडांड़ में सबसे अधिक बारिश
राजधानी रांची में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही. यहां करीब 13 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. लातेहार के महुआडांड़ में सबसे अधिक 171 मिमी बारिश दर्ज की गई. डुमरिया में 112.2 मिमी, मझगांव में 95.4 मिमी, चाकुलिया में 92.4 मिमी और मुसाबनी में 80.2 मिमी बारिश हुई. लोहरदगा में 41 मिमी, जमशेदपुर में 39 मिमी और चाईबासा में 29.3 मिमी बारिश दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: 26 साल पुराना 'सोन नदी जल विवाद' खत्म, बिहार-झारखंड के बीच ऐतिहासिक समझौता, जानिए किसे कितना मिला पानी
अगले 5 दिन कैसे रहेंगे मौसम
1 सितंबर : गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और प. सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी। रांची, खूंटी, चतरा, सरायकेला-खरसावां में येलो अलर्ट.
2 सितंबर : गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान.
3 सितंबर : राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
4 सितंबर : आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। राजधानी सहित कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान.
5 और 6 सितंबर : आंशिक बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं मेघ गर्जन व हल्की बारिश का अनुमान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए