बरहरवा से कोटालपोखर तक गूंजे विश्वकर्मा पूजा के जयकारे, औजारों-मशीनों और वाहनों की हुई पूजा
स्थापित की गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा. | Prabhat Khabar Network
बरहरवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई. लोगों ने अपने कामकाज से जुड़े औजारों, मशीनों और वाहनों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की. घरों और प्रतिष्ठानों में उत्सव का माहौल रहा.
प्रतिनिधि, बरहरवा : बरहरवा, बरहेट, पतना, कोटालपोखर समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों में चहल-पहल रही.
औजारों और मशीनों की हुई पूजा
लोगों ने अपने कामकाज से जुड़े औजारों, मशीनों और वाहनों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की. क्षेत्र के विभिन्न हार्डवेयर स्टोर, लोहा-लक्कड़ की दुकानें, गैरेज, आटा मिल, वर्कशॉप एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी.
आकर्षक पंडालों में स्थापित की गयी प्रतिमा
कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख, समृद्धि और व्यवसाय में उन्नति की कामना की.
घरों में भी हुई विश्वकर्मा पूजा
वहीं, कई लोगों ने अपने घरों में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया. इस दौरान बाइक, कार, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों तथा लोहे के उपकरणों की पूजा की गयी. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
पूजा स्थलों पर उमड़ी भीड़
विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. त्योहार को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक रही. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए