127 स्कूलों की जनसुनवाई में खुली बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर, जर्जर भवन और पानी की समस्या सामने आयी

Updated:
विज्ञापन

जनसुनाई के दौरान ज्यूरी सदस्य, एवं प्रधानाध्यापकगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट प्रखंड में 127 स्कूलों की जनसुनवाई में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्याएं सामने आईं. जर्जर भवन, खेलने के मैदान की कमी और पीने के साफ पानी का अभाव बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है. इस रिपोर्ट को जिला स्तरीय जनसुनवाई में ले जाया जाएगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट : प्रखंड के बीआरसी भवन में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में कुल 127 स्कूलों की जांच की गयी. जांच में कई बड़ी और गंभीर समस्याएं सामने आयीं.

विज्ञापन

जर्जर भवनों से हादसे का डर

जांच में पता चला कि ज्यादातर स्कूलों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है. इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए मैदान नहीं हैं और पीने के साफ पानी की भी भारी किल्लत है. स्कूल आने वाले बच्चे इन बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं.

शिकायतों को डायरी में किया दर्ज

मौके पर मौजूद ज्यूरी सदस्य शंकर दास, बीआरपी एफसी मनोज मुर्मू और अंजू कुमारी ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और उन्हें डायरी में दर्ज किया.

जिला स्तरीय जनसुनवाई में रखी जायेगी रिपोर्ट

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे इस पूरी रिपोर्ट को जिला स्तरीय जनसुनवाई में ले जायेंगे. उन्होंने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देकर स्कूलों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola