बरहरवा में विकसित भारत क्विज को लेकर जागरूकता, छात्राओं को बतायी चयन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

छात्राओं को जानकारी देतीं एनवाईवी प्रियंका कुमारी.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल बरहरवा में विकसित भारत क्विज के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. नौवीं और दसवीं की छात्राओं को इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की प्रक्रिया समझाई गई. 15 से 29 वर्ष के युवा 30 सितंबर तक भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत आयोजित विकसित भारत क्विज को लेकर शुक्रवार को एनडीएम गर्ल्स हाई स्कूल बरहरवा में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान माय भारत की एनवाईवी प्रियंका कुमारी ने कक्षा नवम् एवं दशम् की छात्राओं को क्विज की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका

प्रियंका कुमारी ने छात्राओं को बताया कि विकसित भारत क्विज केवल एक सामान्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को जिला स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की प्रक्रिया का पहला चरण है. क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में 500 शब्दों की निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इसके बाद चयनित प्रतिभागियों की जिला स्तर पर विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता होगी.

जिला से राष्ट्रीय स्तर तक चयन की प्रक्रिया

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो प्रतिभागी राज्य स्तर के विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में पहुंचेंगे. यहां से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर के वीबीवाईएलडी 2027 में भाग लेंगे. राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है, जहां चयनित युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा.

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकते हैं हिस्सा

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई. बताया गया कि क्विज में 15 से 29 आयु वर्ग के युवा शामिल हो सकते हैं. क्विज में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है.

प्रधानाध्यापक समेत अन्य रहे मौजूद

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रौशन सिंह, वरुण साहा सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola