सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों की सुनी समस्या, जर्जर सड़क से आवागमन में परेशानी
समस्या सुनने के क्रम में वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर पंचायत के संजोडी प्राणिक टोला में सड़क की बुरी हालत से ग्रामीण परेशान हैं. बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल भेजने में दिक्कतें हो रही हैं. भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क निर्माण का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधि, बरहेट : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर पंचायत स्थित संजोडी प्राणिक टोला में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के बाद भाजपा नेता सह सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर जर्जर सड़क एवं आवागमन में हो रही परेशानियों की जानकारी ली.
स्कूल और अस्पताल जाने में हो रही परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा ग्रामीणों को बाजार आने-जाने में परेशानी होती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.
सड़क निर्माण के लिए पहल का भरोसा
मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक उनकी मांग पहुंचाने और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए