बच्चा चोरी के शक में गांव में मचा बवाल : भिक्षा मांग रहे छह लोगों को पकड़ पुलिस को सौंपा, पढ़े पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में बंद कथित बच्चा चोर व लोगों को समझाती पुलिस एवं उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों के बच्चा चोरी के शक में भिक्षा मांग रहे छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. टोटो चालक के आरोप के बाद यह मामला गरमाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना : थाना क्षेत्र के शहरी गांव में शनिवार को गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांग रहे एक समूह के छह लोगों को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं समूह के कुछ अन्य सदस्य दूसरे गांव में भी भिक्षा मांगते मिले, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मंदिर में बंद कथित बच्चा चोर  लोगों को समझती पुलिस  उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network
लोगों को समझाती पुलिस व उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network

टोटो चालक के आरोप के बाद बढ़ा संदेह

ग्रामीणों के अनुसार, धार्मिक वेशभूषा में यह समूह गांव में घूमकर भिक्षा मांग रहा था. इसी दौरान शहरी के करीब 13 वर्षीय टोटो चालक ने आरोप लगाया कि समूह में शामिल कुछ लोगों ने टोटो में बैठकर जाने के दौरान सुनसान स्थान पर उसे पकड़ने का प्रयास किया. इसके बाद चालक वहां से भाग निकला और रास्ते में मिले अपने चाचा को इसकी जानकारी दी.

जानकारी मिलने के बाद चालक का चाचा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और समूह के लोगों को पकड़कर गांव ले आया. घटना की जानकारी फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की.

मंदिर में बंद कथित बच्चा चोर  लोगों को समझती पुलिस  उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network
लोगों को समझाती पुलिस व उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network

मंदिर में बंद कर पुलिस को दी सूचना

बाद में कुछ बुद्धिजीवी ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए सभी लोगों को गांव के एक मंदिर में बंद कर दिया और रांगा पुलिस को सूचना दी. वहीं कुछ ही देर में कथित आरोपियों के समूह की करीब 8-10 महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं. सूचना मिलने पर रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को अपने साथ थाना ले गई.

खोखराटोला में भी पकड़े गए दो लोग

इसी दौरान थाना क्षेत्र के खोखराटोला में भी इसी समूह के दो लोग भिक्षा मांगते हुए मिले. ग्रामीणों ने उन्हें भी बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस दोनों को भी अपने साथ थाना ले गई.

सहरसा के बख्तियारपुर के निवासी होने का दावा

ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर समूह के लोगों ने खुद को बिहार के सहरसा जिले के बख्तियारपुर का निवासी बताया. उन्होंने बताया कि वे लोग गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांगते हैं.

आरोप की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं

हालांकि, बच्चों को पकड़ने या बच्चा चोरी के प्रयास के आरोप की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola