गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल
नंद उत्सव पर निकली झांकी | Prabhat Khabar Network
राजमहल प्रखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. झांकियों में लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण और देवी-देवताओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे. भव्य जुलूस और देर रात तक चले भजन-कीर्तन ने समां बांध दिया.
झांकियों में लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण समेत देवी-देवताओं के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र
प्रतिनिधि, मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयास्थान के निकट मुन्नापटाल गांव स्थित रविंद्र कर्मकार एवं उनकी पत्नी दुर्गी देवी की आवाज से जगन्नाथ रथ यात्रा मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया. इस अवसर पर झांकियों के माध्यम से भगवान लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं को आकर्षक वेशभूषा में सजाया गया.
आपके शहर में

सुसज्जित रथ के साथ निकली यात्रा
मंडली सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवान शिव एवं सुदामा का स्वरूप धारण करते हुए गाजे-बाजे के साथ पैदल यात्रा कर तालझारी स्थित शंभू शर्मा के आवास पर पहुंची, जहां भव्य समारोह आयोजित किया गया.
पंचामृत से हुआ श्रीकृष्ण का महाभिषेक
देर रात भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से महाभिषेक किया गया. इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए