SIR प्रक्रिया में फर्जी निवास प्रमाण पत्र मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक समेत 5 पर प्राथमिकी
गांव में जांच करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवी कुमार, उपयुक्त दीपक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बरहरवा में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. दस्तावेज सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों पर संदेह हुआ था.
बरहरवा : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ जिले के उपायुक्त दीपक दुबे भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आने की जानकारी दी और बरहरवा बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
दस्तावेज सत्यापन के दौरान हुआ संदेह
मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के दौरान आहुतग्राम पंचायत के बूथ संख्या 55 के रबी शेख (26 वर्ष), पिंटू शेख (35 वर्ष), संटु शेख (33 वर्ष) और रुबेदा बीबी (64 वर्ष) के निवास प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ. इसके बाद मामले की जांच को लेकर बरहरवा अंचल कार्यालय को पत्र लिखा गया.
जांच में फर्जी पाए गए निवास प्रमाण पत्र
जांच के दौरान चारों के निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि गांव में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करने वाले मोहम्मद समीम ने 200 रुपये लेकर इनका निवास प्रमाण पत्र बनवाया था. मामला सामने आने के बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए प्राथमिकी के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार जांच के लिए बरहरवा पहुंचे. जांच के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास की लिखित शिकायत पर बरहरवा थाना में प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए