उफनती गुमानी नदी में जानलेवा छलांग: 20 फीट ऊंचे पुल से कूद रहे बच्चे

Updated:
विज्ञापन

पुल के रेलिंग से छलांग लगाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

बारिश के कारण उफान पर गुमानी नदी में छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर नहा रहे हैं. 20 फीट ऊंचे पुल से वे बाढ़ के पानी में छलांग लगा रहे हैं. इस खतरनाक खेल को रोकने के लिए प्रशासन और अभिभावकों से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.

विज्ञापन

सोनू कुमार (पतना) : बारिश के कारण गुमानी नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और तेज बहाव के बीच भी छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी में नहा रहे हैं. तिलभिट्ठा गांव के समीप पुल पर आठगवां गांव के बच्चों का नदी में नहाने का खतरनाक सिलसिला जारी है. बच्चे पुल की रेलिंग पर चढ़कर करीब 20 फीट नीचे बह रहे बाढ़ के पानी में छलांग लगा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलिंग पर चढ़कर लगा रहे छलांग

तस्वीरों में बच्चों की खतरनाक हरकत साफ नजर आ रही है. कई बच्चे पुल की रेलिंग पर खड़े होकर नदी में छलांग लगाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे रेलिंग पर चढ़कर कूदने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं. नदी का जलस्तर बढ़ा होने और बहाव तेज होने के बावजूद बच्चों का इस तरह नदी में उतरना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है.

जरा सी चूक और हो सकता है बड़ा हादसा

बारिश के मौसम में गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ उसका बहाव भी काफी तेज हो जाता है. ऐसे में करीब 20 फीट ऊंचे पुल से उफनती नदी में छलांग लगाना बेहद जोखिम भरा है. छलांग के दौरान जरा सी चूक या पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से बच्चों की जान पर बन सकती है. खासकर छोटे बच्चों के लिए यह खतरा और भी गंभीर है.

पहले भी हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं लगी रोक

नदी में नहाने के दौरान हादसे की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. इसके बावजूद बच्चों को खतरनाक तरीके से नदी में उतरने और पुल से छलांग लगाने से रोकने के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाये गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नदी की स्थिति को देखते हुए पुल के आसपास निगरानी बढ़ाना जरूरी है.

अनहोनी से पहले रोकना जरूरी

पुल से छलांग लगाते बच्चे.
पुल से छलांग लगाते बच्चे.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और अभिभावकों से मामले में तत्काल ध्यान देने की मांग की है. लोगों का कहना है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय समय रहते बच्चों को नदी में जाने से रोकना जरूरी है. पुल के आसपास निगरानी बढ़ाने और बच्चों को खतरनाक तरीके से नदी में छलांग लगाने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola