उधवा में कन्यादान योजना के 112 आवेदनों की जांच, पहले दिन दो दर्जन आवेदनों का हुआ सत्यापन

Updated:
विज्ञापन

शिविर में सत्यापन करते सीडीपीओ भारती | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उधवा में कन्यादान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 112 आवेदनों की विशेष जांच के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जिला स्तर से लौटे आवेदनों के कागजातों का भौतिक सत्यापन किया गया ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा : महिला एवं बाल विकास कार्यालय उधवा में शुक्रवार से सीडीपीओ भारती की अध्यक्षता में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के पहले दिन शुक्रवार को कन्यादान योजना से संबंधित आवेदनों के कागजात का भौतिक सत्यापन किया गया.

विज्ञापन

जिला स्तर से लौटे 112 आवेदनों की जांच

जानकारी के अनुसार जिला स्तर से वापस भेजे गए 112 कन्यादान आवेदनों का सत्यापन किया गया, ताकि पात्र लाभुकों के आवेदनों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके. पहले दिन तकरीबन दो दर्जन आवेदनों का सत्यापन किया गया.

मातृ वंदना योजना के दस्तावेजों की भी जांच

वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित आवेदन पत्रों में पाई गई त्रुटियों के सुधार के लिए भी लाभुकों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया. आवेदन से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई तथा दस्तावेजों की जांच की गई.

सेविकाओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इस दौरान सीडीपीओ भारती ने सेविकाओं को योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन तथा लाभुकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. विभाग की ओर से सेविकाओं को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया.

महिला पर्यवेक्षिका समेत कर्मी रहे मौजूद

मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सुशीला हेंब्रम, दरखासा खातून, आभा, नीतिशमा पाठक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola