बरहेट में दो बाइक की टक्कर, दो घायल; हायर सेंटर रेफर
सांकेतिक तस्वीर.
बरहेट मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
प्रतिनिधि, बरहेट: थाना क्षेत्र के बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क पर हिमालयन स्कूल के समीप देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गये. घायलों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र यादव और हिमालयन स्कूल मोहल्ला, बरहेट निवासी 48 वर्षीय मो. महबूब के रूप में हुई है.
टोटो को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव बरहेट बाजार की ओर आ रहे थे, जबकि मो. महबूब बरहेट से बरहरवा की ओर जा रहे थे. बताया गया कि महबूब की बाइक के आगे एक टोटो चल रहा था.
हिमालयन स्कूल के पास महबूब ने टोटो को ओवरटेक किया. इसी दौरान सामने से आ रही जितेंद्र यादव की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा. एएसआई जितेंद्र मंडल ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया.
सीएचसी में डॉक्टर तौसीफ आजम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए