बरहेट में गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी पहल, ANM और हेल्थ एनिमेटर्स को मिली ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ANM.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट के प्रेम ज्योति अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट: प्रेम ज्योति सामुदायिक अस्पताल, चांद्रगोड़ा की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग और सीएचसी बरहेट के समन्वय से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में एएनएम और कम्युनिटी हेल्थ एनिमेटर्स ने भाग लिया.

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की जरूरतों को समय पर पहचानने और उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया.

सुरक्षित और संस्थागत प्रसव की दी जानकारी

कार्यक्रम में सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही प्रसव के बाद नवजात शिशु की उचित देखभाल, स्वास्थ्य निगरानी और जरूरी सावधानियों की जानकारी भी स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी.

कार्यक्रम प्रशासक जॉनसन डिगल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

ऑडियो-वीडियो के जरिए हुआ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए ऑडियो-वीडियो माध्यम का भी इस्तेमाल किया गया. इसके जरिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझाया गया.

कार्यक्रम में जोनाथन माल्टो, परमेश्वर माल्टो, सुनील बाग, युगल मुर्मू समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola