17 सितंबर को घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएगी भाजपा, पीएम के जन्मदिन पर होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारी को सम्मानित करते नगर अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और 17 सितंबर को दीपोत्सव मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पर मंथन, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

राजमहल : भारतीय जनता पार्टी राजमहल नगर इकाई की बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गयी. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता मिली है.

जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान

मनोज सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ायें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया.

17 सितंबर को घर-घर दीप जलाकर मनाया जायेगा दीपोत्सव

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर टोले-मोहल्ले में घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा.

बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश तिवारी व धर्मेंद्र कुमार, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, सागर मंडल, अजय चौधरी, प्रदीप सिंह, कार्तिक साहा, संजीव दे, निर्भय सिंह, किशोर जैन, संजय प्रमाणिक, उमाकांत मंडल, अनीता बसाक, शेखर बर्मन व सिंटू यादव समेत नगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का लिया संकल्प

बैठक में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola