ePaper

लोगों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Updated at : 12 Dec 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द करें.

विज्ञापन

साहिबगंज. समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने आश्वस्त किया कि संज्ञान में आये हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द करें. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र डीसी कार्यालय को समर्पित करें. इससे शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो होगी. ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola