यात्रियों को मिली बड़ी सौगात:साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में लगा एसी 3-टियर कोच

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज -हावड़ा इंटरसिटी में लगा 3एसी कोच | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में अब एसी 3-टियर कोच की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्रियों की यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी. झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा की पहल से यह सुविधा स्थायी की गई है, जो दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. साहिबगंज से हावड़ा के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एसी 3-टियर कोच की सुविधा शुरू कर दी गयी है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा की पहल के बाद रेलवे की ओर से ट्रेन में स्थायी रूप से एसी 3-टियर कोच जोड़ा गया है. शनिवार की सुबह साहिबगंज से हावड़ा के लिए रवाना हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी 3-टियर कोच शामिल रहा. इससे यात्रियों में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अप और डाउन दोनों ट्रेनों में रहेगी एसी 3-टियर की सुविधा

यात्रियों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 सितंबर 2026 से एक एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से लगाया गया है. यह कोच अप और डाउन दोनों फेरे में उपलब्ध रहेगा.

रेलवे की ओर से कोच जोड़े जाने के बाद साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़ समेत इस रेलखंड के यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी.

यात्रियों ने जतायी खुशी, स्थानीय नेताओं को दिया धन्यवाद

इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी 3-टियर कोच की सुविधा शुरू होने पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने खुशी जाहिर की. यात्रियों ने कहा कि लंबे समय से इस ट्रेन में एसी कोच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. सुविधा शुरू होने से गर्मी और लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

यात्रियों ने इस सुविधा के लिए झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा समेत स्थानीय नेताओं का आभार जताया. स्थानीय लोगों का कहना है कि एसी 3-टियर कोच जुड़ने से क्षेत्र के यात्रियों को हावड़ा और अन्य शहरों की यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola