बाइक व स्कूटी में टक्कर, महिला समेत दो घायल
बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया
प्रतिनिधि, पतना रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर केंदुवा के पास सोमवार की देर संध्या बाइक व स्कूटी में टक्कर हो गयी. हादसे में स्कूटी चालक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. कल्याण अस्पताल केंदुआ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या थाना क्षेत्र के आठगांवा निवासी अनीता मुर्मू (22) स्कूटी लेकर बरहरवा से घर आठगांवा जा रहा था. इसी कर्म में केंदुवा बजरंगबली मंदिर के पास बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में अनीता गिरकर बेहोश हो गयी. स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए कल्याण अस्पताल केंदुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया. युवती बेहोश थी, उसे होश नहीं आया. परिजन उसे बरहरवा सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घायल बाइक चालक का इलाज किसी निजी चिकित्सा के द्वारा किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए