बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे राजमहल सांसद-विधायक, 1200 परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते सांसद व विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल और उधवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने करीब 1200 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए सड़कों के पुनर्निर्माण और अग्रिम बाढ़ तैयारी की रणनीति पर जोर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार हांसदा व विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. राजमहल प्रखंड के घाटजमनी, मध्य नारायणपुर तथा उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी, पूर्वी प्राणपुर व श्रीघर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर लगभग 1200 प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

विज्ञापन

प्रभावित लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

सांसद एवं विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण होगा और बाढ़ राहत के लिए अग्रिम तैयारी की रणनीति प्रशासन से समन्वय स्थापित कर तैयार की जाएगी.

कटाव नियंत्रण का मामला सरकार के समक्ष रखने की बात

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कटाव नियंत्रण के लिए कटाव निरोधी कार्य कराने का मामला सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा. दोनों ने कहा कि प्रशासन को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि जो भी इलाके बाढ़ग्रस्त हैं, वहां राशन पहुंचाने का कार्य किया जाए.

प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, केंद्रीय समिति सदस्य एकलाकुर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, अयुब अली उर्फ बाबू दा, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, मो. महबूब शेख, अजय कुमार दास, विकास यादव, अब्दुल कादिर, मुर्शीद राजा, अशोक चिरानियां, मो. अब्दुल, मो. हफीजुर्रहमान, मो. अफजल शेख, रिजवाना काशमी, काजु मल्लिक, मो. गुलाब, स्मित चौरसिया, मो. जहांगीर, मो. तजरूल शेख, वासुदेव मंडल, गोपाल मंडल, सीआई मो. हैदर, हल्का कर्मचारी ब्रह्मदेव मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola