राजमहल : अपहरण के आरोपी के घर पहुंची पुलिस, ढोल बजाकर चिपकाया इश्तिहार
इश्तिहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
राजमहल पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमन रजक के जामनगर स्थित आवास पर ढोल बजाकर इश्तिहार चस्पां किया है. न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रतिनिधि, राजमहल : राजमहल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध शुक्रवार को इश्तिहार चस्पां करने की कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी के जामनगर स्थित आवास पर विधिवत ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया.
थाना कांड संख्या 208/26 का है मामला
थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि थाना कांड संख्या 208/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जामनगर निवासी सुमन रजक, पिता श्यामचंद्र रजक के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है.
23 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने 23 जून 2026 को राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आवेदन में बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 21 जून की रात करीब नौ बजे घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. इस दौरान जानकारी मिली कि जामनगर निवासी सुमन रजक उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
निर्धारित अवधि में उपस्थित होने की सूचना
शुक्रवार को उसके आवास पर इश्तिहार चस्पां कर पुलिस ने निर्धारित अवधि में न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए