बरहरवा में नौ घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में परेशान रहे उपभोक्ता और दुकानदार
ट्रांसफॉर्मर को ऊंचा करने के कार्य में लगे कर्मी. | Prabhat Khabar Network
बरहरवा फीडर में रविवार को करीब नौ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं और दुकानदारों को भारी परेशानी हुई. सब्जी मंडी चौक पर ट्रांसफार्मर ऊंचा करने के काम के कारण यह बिजली कटौती की गई थी.
बरहरवा : बरहरवा फीडर क्षेत्र में रविवार को करीब नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ.
ट्रांसफार्मर ऊंचा करने का हुआ काम
इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बरहरवा के सहायक अभियंता सत्यम कुमार मरांडी ने बताया कि बरहरवा सब्जी मंडी चौक स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा था. कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद रखी गयी थी.
भविष्य की समस्या से बचने के लिए जरूरी था काम
उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को ऊंचा करने का काम आवश्यक था, ताकि भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो. कार्य के कारण सुबह करीब नौ बजे से शाम छह बजे तक बरहरवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही. कार्य पूरा होने के बाद शाम छह बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी.
गर्मी में लोगों को हुई परेशानी
वहीं, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी के बीच काफी परेशानी हुई. दुकानदारों को भी अपने काम के लिये वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए