बाढ़ पीड़ितों के लिए पुलिस ने खोला लंगर, राजमहल में 700 और राधानगर में 300 लोगों ने किया भोजन

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में भोजन करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों के लिए साहिबगंज पुलिस ने सराहनीय पहल की है. राजमहल और राधानगर थाना परिसर में सामुदायिक लंगर की व्यवस्था की गई है, जहाँ बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. पुलिस ने जरूरतमंदों से अपील की है कि वे थाना पहुंचकर भोजन ग्रहण करें और किसी भी आपात स्थिति के लिए 112 पर संपर्क करें.

विज्ञापन

राजमहल/उधवा : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राधानगर थाना क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर राजमहल व राधानगर थाना परिसर में सामूहिक लंगर की व्यवस्था की गई है. पुलिस परिवार की इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन

राजमहल में 700 और राधानगर में 300 लोगों ने किया भोजन

राजमहल के लंगर में करीब 700 और राधानगर के लंगर में करीब 300 बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया. साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के उद्देश्य से लंगर की व्यवस्था की गई है.

थाना पहुंचकर भोजन कर सकते हैं बाढ़ पीड़ित

इसी क्रम में राजमहल व राधानगर थाना परिसर में भी बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे राधानगर थाना पहुंचकर लंगर में भोजन ग्रहण कर सकते हैं.

आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि थाना परिसर में बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है.

बाढ़ पीड़ितों ने जताया आभार

बाढ़ की स्थिति में पुलिस प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था किये जाने पर प्रभावित लोगों ने आभार जताया. बाढ़ पीड़ितों ने साहिबगंज पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola