कविताओं से सजी हिंदी दिवस की पूर्व संध्या, ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी में रचनाकारों ने मोहा मन
साहित्य मंच के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network
जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक शानदार ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया. संस्थापिका शावर भकत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के साहित्यकारों ने भाग लिया. कवियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया.
राजमहल : देश की अग्रणी साहित्यिक संस्थाओं में से एक जलधारा हिंदी साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर 2026, रविवार को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम संस्था की संस्थापिका शावर भकत की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि संजय शुक्ल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध कवयित्री रीमा पांडेय ने माता सरस्वती की वंदना के साथ किया. काव्य-गोष्ठी का कुशल संचालन भी कवयित्री रीमा पांडेय ने ही किया.
रचनाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम में शामिल रचनाकारों में कमल किशोर अग्रवाल, रेनुका सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीनू मुरझानी, सपना चंद्रा, सूर्यकांत चतुर्वेदी 'मोहन बैरागी', निरुपमा त्रिवेदी, रीता मिश्रा तिवारी, रीमा पांडेय, संजय शुक्ल, कमल पुरोहित अपरिचित एवं शावर भकत 'भवानी' ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को प्रभावित किया.
सभी रचनाकारों को मिला सम्मानपत्र
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी रचनाकारों को संस्था की ओर से सम्मानपत्र प्रदान किया गया.
हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार पर जोर
सफल कार्यक्रम के उपरांत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा शावर भकत ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने सफल काव्य-गोष्ठी के लिए बधाई प्रेषित करते हुए जलधारा संस्था के तत्वावधान में भविष्य में भी हिंदी भाषा तथा हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के उद्देश्य से साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जाहिर की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए