छह जिलों के पुलिस अधिकारी और जवान खेल मैदान में दिखाएंगे दमखम

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज में 15 से 17 जून तक होगी संताल परगना पुलिस रेंज खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन

साहिबगंज साहिबगंज जिले में 15 से 17 जून तक संताल परगना पुलिस प्रमंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान, सिदो-कान्हु स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी. इसमें संताल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा जिला बल के पुलिस अधिकारी एवं जवान भाग लेंगे. प्रतियोगिता को लेकर पुलिस लाइन मैदान और मोदी मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों के लिए मैदानों को तैयार किया जा रहा है. तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान अपनी शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की 100 मीटर से 5000 मीटर तक की दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. समापन समारोह 17 जून को आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और ओवरऑल चैंपियन जिला टीम को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि संताल परगना पुलिस रेंज खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी खेल स्थलों को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola