स्कूलों की व्यवस्था सुधारने में अब अभिभावकों की बढ़ेगी भागीदारी, बरहरवा में एसएमसी का पुनर्गठन
साहिबगंज (फाइल फोटो)
सरकारी स्कूलों में शिक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विकास कार्यों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना है.
बरहरवा : सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूल के विकास कार्यों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया. विभागीय निर्देश के तहत प्रखंड क्षेत्र के निर्धारित विद्यालयों में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित कर समिति के सदस्यों का चयन किया गया.
शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर चर्चा
बैठक में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अभिभावक और संबंधित सदस्य मौजूद रहे. एसएमसी के पुनर्गठन के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विकास कार्यों में समुदाय की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई.
कई विद्यालयों में पूरी हुई पुनर्गठन की प्रक्रिया
विभागीय कार्यक्रम के तहत पीएस जामपुर, एमएस मोगलपाड़ा, +2 एचएस बरहरवा, एमएस राणीनगर, यूपीएस आहुतग्राम, एमएस रागनगर, यूपीएस धरमपुर, पीएस भीमपाड़ा समेत अन्य विद्यालयों में समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हुई.
स्कूल और समुदाय के बीच कड़ी बनेगी समिति
विद्यालय प्रबंधन समिति स्कूल और समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है. समिति के माध्यम से अभिभावक विद्यालय की व्यवस्थाओं से सीधे जुड़कर आवश्यक सुधार को लेकर सुझाव दे सकेंगे. साथ ही पठन-पाठन का बेहतर माहौल तैयार करने और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिए विद्यालय प्रबंधन के साथ समन्वय किया जाएगा.
तय समय पर पुनर्गठन का दिया गया था निर्देश
विभाग ने सभी निर्धारित विद्यालयों में तय समय पर एसएमसी का पुनर्गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए