टोटो को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक भिड़ीं, दोनों चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट में हिमालयन स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. ओवरटेक करने के चक्कर में हुई इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है.

विज्ञापन

बरहेट : बरहरवा मुख्य सड़क पर हिमालयन स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. बताया गया कि महबूब टोटो को ओवरटेक कर रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर जितेंद्र यादव की बाइक से हो गयी. हादसे में दोनों घायल हो गये.

विज्ञापन

दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया

घायल जितेंद्र यादव (45) कोड़ाडीह निवासी हैं, जबकि महबूब (48) बरहेट निवासी हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. तौसीफ आजम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola