सामाजिक समरसता का भाव लोगों में जगाने की जरूरत : अरुण गुप्ता

Updated:
विज्ञापन

शिवगादी प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदीप ड���कानिया के आवास पहुंचकर बधाई दी.

विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित प्रतिनिधि, बरहेट ‘समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए हमें सामाजिक समरसता का भाव लोगों में जगाने की जरूरत है.’ ये बातें शुक्रवार की देर शाम बरहेट पहुंचे मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कही. इस दौरान उनके साथ प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल भी मौजूद थे. बरहेट पहुंचने पर शाखा मंत्री दीपक सिंघानिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने मेधावी छात्रा लक्ष्य सिंघानिया व आयुष डोकानिया को मैट्रिक व इंटर में शानदार प्रदर्शन पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. बाल कलाकार वृद्ध सिंघानिया का हौसला बढ़ाया. इसके अलावा शिवगादी प्रबंध समिति में कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदीप डोकानिया के आवास पहुंचकर बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे राष्ट्र में मंच का मान-सम्मान दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहा है. हमें अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की जरूरत है. मौके पर प्रांतीय सहायक मंत्री अजय घीड़िया, प्रांतीय संयोजक दीपक डोकानिया, शाखा के संस्थापक अध्यक्ष छेदीलाल शर्मा, शाखा सचिव दीपक सिंघानिया समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola