रात 2 बजे घर से गायब हुई 19 वर्षीय विवाहिता, युवक पर ले जाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

राजमहल में एक 19 वर्षीय विवाहिता के घर से आधी रात को गायब होने से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल. थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान निवासी एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह घर से गायब मिली पुत्री

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार घटना 5 सितंबर की बतायी गयी है. महिला ने बताया कि वह सुबह करीब 2 बजे उठीं तो उनकी 19 वर्षीय पुत्री घर में मौजूद नहीं थी. इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

मोटरसाइकिल से ले जाने की मिली जानकारी

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से कथित तौर पर जानकारी मिली कि राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी सूरज कुमार मंडल उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया है. इसके बाद महिला ने राजमहल थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की.

राजमहल थाना पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 307/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है तथा युवती के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola