जामनगर में पहले विवाद, फिर मारपीट; दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
साहिबगंज (फाइल फोटो)
जामनगर गांव में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ राजमहल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रतिनिधि, राजमहल. थाना क्षेत्र के जामनगर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से राजमहल थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रथम पक्ष ने पांच नामजद समेत एक अज्ञात पर लगाया आरोप
प्रथम पक्ष के विकास कुमार मंडल ने अपनी मां झपिया बेबा के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने भाई प्रभास मंडल, भाभी फूलन देवी, सिंटू मंडल, सूरज बसाक समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राजमहल थाना में आवेदन दिया है.
पुलिस ने विकास कुमार मंडल के आवेदन के आधार पर राजमहल थाना कांड संख्या 304/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
दूसरे पक्ष ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष की फूलन देवी ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने सरिता देवी, झपिया बेबा और विकास कुमार मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
फूलन देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने राजमहल थाना कांड संख्या 305/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद राजमहल थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस घटना के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए