धूमधाम से हुई भगवान बलभद्र की वार्षिक पूजा,श्रद्धा में डूबा बरहेट
पूजा के दौरान ब्याहुत समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
बरहेट के गुमानी नदी किनारे बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में भगवान बलभद्र (बलराम जी) की वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. कलवार (व्याहुत) समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
प्रतिनिधि बरहेट : गुमानी नदी किनारे बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवान बलभद्र (बलराम जी) की वार्षिक पूजा-अर्चना धूमधाम, पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कलवार (व्याहुत) समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान बलभद्र के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
रोशनी और फूलों से सजा मंदिर
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान बलभद्र की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। पंडाल और मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया था। सुबह से ही पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर
मुख्य पुरोहित की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। समाज के पुरुष और महिलाओं ने पूजा में हिस्सा लिया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र के जयकारे लगाए।
महाप्रसाद के लिए उमड़े श्रद्धालु
महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
हर वर्ष होता है आयोजन
आयोजन समिति के सचिव पप्पू भगत ने बताया कि समाज की एकजुटता, शांति और परंपरा को बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।
कार्यकर्ताओं ने निभाई जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोबी भगत, पप्पु कुमार भगत, मुकेश भगत, लालू भगत, शंकर भगत, प्रभात भगत, गोपाल भगत, लड्डू भगत, पूनम भगत, स्थानीय ग्रामीणों और कलवार व्याहुत समाज के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए