स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे 1.11 किलो हेरोइन, महिला समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की जानकारी देते थाना प्रभारी अमित कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाकेबंदी कर एक स्कॉर्पियो से 1 किलो 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है. इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वाहन से 14,960 रुपये नकद भी मिले हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 1 किलो 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान वाहन से 14,960 रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

बंगा संको मोड़ के पास रोकी गयी स्कॉर्पियो

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर लालगोला थाना क्षेत्र के बंगा संको मोड़ के पास नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने काले रंग की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो डब्ल्यूबी 58 सीएफ 02029 को आते देखा और उसे रोककर तलाशी ली.

वाहन में छिपाकर रखा था हेरोइन

लालगोला थाना प्रभारी अमित भगत ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी में छिपाकर रखे गये 1 किलो 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ. इसके अलावा 14,960 रुपये नकद भी मिले. पुलिस ने वाहन में सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

चारों गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के आठरसिया निवासी कबीर अली (39), रामनगर निवासी साहिल शेख (21), रघुनाथगंज गंगकर नयापाड़ा निवासी शमीम शेख तथा रामनगर निवासी गोलापी बीबी (40) के रूप में हुई है.

अदालत में पेश कर रिमांड की मांग

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा तथा आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola