हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू सुरक्षित पहुंचे भोगनाडीह, निशिकांत दुबे के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

मंच पर झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के साथ मंडल मुर्मू

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू धनबाद के सरायढेला थाने से सुरक्षित भोगनाडीह (साहिबगंज) अपने गांव पहुंच गए हैं. लिट्टीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की चुनावी सभा में नजर आने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही थी.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: बरहरवा (साहिबगंज), विकास जायसवाल-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावक सह सिदो-कान्हू के वंशज परिवार के मंडल मुर्मू सोमवार की अहले सुबह धनबाद के सरायढेला थाने से साहिबगंज पुलिस की सुरक्षा में अपने घर (बरहेट के भोगनाडीह) पहुंचे. सोमवार को वे लिट्टीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के साथ उनकी चुनावी सभा में मंच पर नजर आये थे. बीते रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने पर झारखंड की राजनीति गरमा गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

निशिकांत दुबे के देवघर आवास पर मिलने के बाद जा रहे थे रांची

पिछले दो दिनों में कभी भाजपा नेताओं के साथ तो कभी झामुमो नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने पर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से उनके देवघर आवास पर मुलाकात कर रांची जा रहे थे. तभी गिरीडीह की डुमरी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें रोका, फिर बाद में धनबाद के सरायढेला थाने ले जाया गया और रात्रि करीब एक बजे तक धनबाद के सरायढेला थाने में ही मौजूद रहे.

साहिबगंज पुलिस मंडल मुर्मू को लेकर पहुंची भोगनाडीह

मंडल मुर्मू की लिखित शिकायत पर साहिबगंज की बरहेट थाना पुलिस धनबाद के सरायढेला थाने पहुंची तथा उन्हें सुरक्षित लेकर भोगनाडीह पहुंची. मंडल मुर्मू की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर वायरल होने पर भाजपा और झामुमो नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चली.

Also Read: जामताड़ा विधानसभा में रहा है कांग्रेस का दबदबा, सिर्फ एक बार BJP ने मारी थी बाजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola