साहिबगंज के चंदन का चीन की छियाओ जियाओ पर आया दिल, रचाई शादी

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज के चंदन ने चीनी की छियाओ-जियाओ से रचाई शादी

विज्ञापन

लंदन में पढ़ाई के दौरान दोनों में हुआ प्यार

सांस्कृतिक सौहार्द और प्रेम की मिसाल बनी यह शादी

वैदिक रीति-रिवाज के साथ साहिबगंज के एक होटल में संपन्न हुआ विवाह

प्रतिनिधि, साहिबगंज

साहिबगंज में एक अनोखी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी शादी के रूप में मुकम्मल हो गयी. चीन के हेईवेई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ ने अपने भारतीय प्रेमी चंदन सिंह से वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह किया. यह विशेष विवाह समारोह शनिवार को शहर के विनायक होटल में पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीकों से संपन्न हुआ.

चीन से साहिबगंज तक का प्रेम सफर

चंदन और छियाओ जियाओ की मुलाकात चीन और लंदन में शिक्षा के दौरान हुई थी. पढ़ाई के दौरान शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गयी, और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का निर्णय लिया. चंदन के पिता शंभू शंकर सिंह ने बेटे के निर्णय का सम्मान करते हुए विवाह की सभी तैयारियां पारंपरिक नियमों के अनुसार करायीं. होटल में आयोजित विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और रिश्तेदार आदि शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रस्मों के बीच चंदन और छियाओ जियाओ ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया. दोनों की यह अंतरराष्ट्रीय शादी न सिर्फ साहिबगंज के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही, बल्कि सांस्कृतिक सौहार्द और प्रेम की मिसाल भी बन गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola