सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार बस से कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज–गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर तीन घंटे आवागमन रहा ठप

विज्ञापन

बड़ा राक्सो गांव के पास हादसा, ग्रामीणों ने किया रोड जाम बोरियो. बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो–साहिबगंज मुख्य पथ पर बड़ा राक्सो गांव के पास मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. दुमका से साहिबगंज जा रही यात्री बस ‘राजा बाबू’ (जेएच 04 एडी 9603) की चपेट में आने से बड़ा राक्सो गांव निवासी दिलीप मड़ैया की पुत्री परी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने बांझी के पास से बस को जब्त कर लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिबगंज–गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार, एएसआइ विराम मरांडी व कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू की. देर शाम तक पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता जारी थी तथा सड़क जाम पूरी तरह नहीं हटाया जा सका था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola