बरहरवा में शान से फहरा तिरंगा, बच्चों में देश प्रेम का जज्बा

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में किया गया झंडोत्तोलन, हुए कई कार्यक्रम

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड व नगर क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया. इस दौरान पल्स टू उच्च विद्यालय बरहरवा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, झारखंड पब्लिक हाइस्कूल, ऋषि मिशन, बाल विद्या निकेतन, श्रीअरविंद पाठशाला समेत अन्य स्कूलों के बच्चों ने सुबह से ही शहर में मनमोहक झांकियां व परेड निकाली. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर शहीदों की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे आदि नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति में डूब गया. वहीं, गणतंत्र दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुशीला हांसदा, स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगण बरहरवा ने नागरिक मंच बरहरवा द्वारा आयोजित समारोह में बीडीओ सन्नी कुमार दास, नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रशासक दीपक कुमार, आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, बरहरवा थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाने में प्रभारी चंदन कुमार भैया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में एमओआइसी डॉ सरिता टुडू, आरपीएफ कार्यालय में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, रिलायंस पेट्रोल पंप स्थित सांसद कार्यालय में सांसद विजय कुमार हांसदा, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष राजकुमार उर्फ रवींद्र भगत समेत सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों व संगठनों द्वारा धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया. वहीं, नागरिक मंच में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी. इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को बीडीओ व सीओ ने पुरस्कृत किया. इस दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola