सीमा के प्रहरी उतरे खेल मैदान में, बंदूक नहीं रैकेट थामे 204 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उपस्थित भीड़ | Prabhat Khabar Network
देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवान अब खेल के मैदान में उतरे हैं. 16वीं अंतर सीमांत बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 204 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया. जानिए खेल उनके लिए कितना अहम है.
फरक्का : मंगलवार सुबह 10:15 बजे देश के अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा बल की ओर से 16वीं अंतर सीमांत बैडमिंटन और टेबल टेनिस-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मालदा के सत्य चौधरी इंडोर स्टेडियम और डीएसए ग्राउंड में आयोजित हुई.
राज्य मंत्री और बीएसएफ डीआईजी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंचाई और जलमार्ग जन विकास के राज्य मंत्री श्री जोएल मुर्मू तथा बीएसएफ के मुख्य सेक्टर डीआईजी श्री सुरेंद्र कुमार झा उपस्थित हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व और मेजबानी बीएसएफ की ओर से की गयी.
डीएम और एसपी समेत अधिकारी हुए शामिल
कार्यक्रम में मालदा जिला के डीएम श्री राजनवीर सिंह कपूर, मालदा एसपी श्री अनुपम सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित हुए.
204 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
आयोजित खेल प्रतियोगिता में कुल 204 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और देशभक्ति गीत के साथ हुई.
खेलों को जवानों के लिए बताया अहम
कार्यक्रम का नेतृत्व डीआईजी श्री सुरेंद्र कुमार झा ने किया. उन्होंने बताया कि जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अहम हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि आपसी लगाव और बेहतर संबंध के लिए भी खेलकूद जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए