दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए एक व वार्ड पार्षद के लिए 25 ने कटवायी नाजिर रसीद

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कुल 57 लोगों ने नाजिर रसीद कटवायी

विज्ञापन

बरहरवा नगर पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन भी बरहरवा नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है. हालांकि, दूसरे दिन भी नाजिर रसीद कटवाने को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में देखी गयी. शुक्रवार को बरहरवा में अध्यक्ष पद के लिये एक प्रत्याशी ललिता देवी ने जबकि वार्ड पार्षद पद के लिये 25 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवायी. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिये कुल 6 और वार्ड पार्षद पद के लिये कुल 57 लोगों ने नाजिर रसीद कटवायी है. वार्ड नाजिर रशीद कटवाने वाले प्रत्याशी वार्ड 01- उमावती देवी, वार्ड 03- आफताब अंसारी, मो फारुख शेख, वार्ड 04 – राजकुमार भगत, वार्ड 05- शक्ति मंडल, जयराम पासवान वार्ड 06 – मोनी कुमारी वार्ड 07 – रसीद शेख, एनामुल शेख, सनारुल शेख, परिवर्तन साहा वार्ड 08 – मोमिता चौधरी, केया सिंधा वार्ड 09 – नाज शमा, शोभा कुमारी भगत वार्ड 10 – वाजेद शेख, संजय कुमार रमानी, वार्ड 11 – योगिता देवी वार्ड 12 – अमरनाथ कुशवाहा, आलो देवी, नटवर कुमार वार्ड 14 – विजय कुमार, रानी कुमारी, धर्मवीर कुमार महतो

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola