जागरूकता. किसान मेला का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

फसल बीमा योजना का शुभारंभ साहिबगंज : झारखंड प्रदेश देश का दूसरा राज्य है. जिसने कृषि के लिये अलग से बजट बनाया है. ये बातें राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शुभारंभ पर उपस्थित किसानों से कही. कहा कि […]
विज्ञापन
फसल बीमा योजना का शुभारंभ
साहिबगंज : झारखंड प्रदेश देश का दूसरा राज्य है. जिसने कृषि के लिये अलग से बजट बनाया है. ये बातें राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शुभारंभ पर उपस्थित किसानों से कही.
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही देश के किसानों के लिये दर्जनों प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं काे धरातल पर उतारा गया है. वहीं बोरियो विधायक ताला मरांडी व जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि आप किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं और वैज्ञानिकों के सहयोग से वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर अधिक फसल उपजाएं. कृषि वैज्ञानिक डॉ एके झा ने स्वागत भाषण में कहा कि आज के कार्यक्रम में जिले के नौ प्रखंडों के कृषक आये हैं.
वर्तमान समय में हमलोग कृषि के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं. जिसके कारण हमारा देश कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है. इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन किया. वहीं तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिक डॉ एके झा, डॉ बी मेहता, डॉ माया द्वारा कृषकों को उन्नत किस्म की खेती कैसे करें,
मिट्टी जांच कैसे करवायें, अच्छे बीज का चयन, सिंचाई संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. मेला में कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, स्टैट बैंक, सहकारिता विभाग व जिला गव्य विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों को जानकारी उपलब्ध कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




