फुटपाथ विक्रेताओं का होगा सर्वे : डीसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

फुटपाथ दुकानदारों को ओडिशा के भुवनेश्वर के तर्ज पर बसाया जायेगा टॉउन वेंडिंग कमेटी का होगा गठन साहिबगंज : शहर की आबादी 88,240 है. जिसे देखते हुए शहर में दर्जनों फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वे किया जायेगा. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में नगर पर्षद की ओर से आयोजित […]
विज्ञापन
फुटपाथ दुकानदारों को ओडिशा के भुवनेश्वर के तर्ज पर बसाया जायेगा
टॉउन वेंडिंग कमेटी का होगा गठन
साहिबगंज : शहर की आबादी 88,240 है. जिसे देखते हुए शहर में दर्जनों फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वे किया जायेगा. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में नगर पर्षद की ओर से आयोजित कार्यशाला में कही. जिसमें रांची से पहुंचे राज्य को-ऑर्डिनेटर राहुल सिंह ने बताया कि ओडिशा के भुवनेश्वर के तर्ज पर साहिबगंज में भी फुटपाथ दुकानदार को बसाना है. टॉउन वेंडिंग कमेटी का गठन के सर्वे का कार्य आगामी सोमवार से शुरू होगा.
दुकानदार राशन कार्ड, आधार कार्ड व परिचय कार्ड रखेंगे. दुकानदारों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी जायेगी. साथ ही फुटकर कार्ड का भी वितरण किया जायेगा. अवसर पर विधायक ताला मरांडी, अनंत ओझा, सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, बाजार समिति के सचिव सतीश प्रसाद, नप अध्यक्ष राजेश गोंड सहित सभी वार्ड पार्षद व नप कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




