कार्टून में शव की अफवाह, पुलिस परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम के समीप सोमवार की सुबह लावारिस अवस्था में फेंके गये तीन कार्टून में शव व बम होने की अफवाह से पुलिस व प्रखंड प्रशासन घंटों परेशान रहा. कार्टून को देखने के लिये आस-पास के दर्जनों लोग जमा हो गये. कुछ ग्रामीणों का कहना था कि […]
विज्ञापन
बरहरवा : थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम के समीप सोमवार की सुबह लावारिस अवस्था में फेंके गये तीन कार्टून में शव व बम होने की अफवाह से पुलिस व प्रखंड प्रशासन घंटों परेशान रहा.
कार्टून को देखने के लिये आस-पास के दर्जनों लोग जमा हो गये. कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उक्त कार्टून में किसी व्यक्ति का शव है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो कार्टून से एक्सपाइरी दवा व कचरा निकला. मौके पर सीओ विनोद राम, एएसआइ सीडी प्रसाद, ए पासवान, टाइगर मोबाइल के जवान सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




