दो परिवारों के बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज

Published at :04 Apr 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो परिवारों के बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज

बरहेट : थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में शनिवार की सुबह दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो जाने के मामले में दोनों पक्षों ने दो अलग-अलग प्राथमिकी एक दूसरे पर दर्ज करायी है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 33/16 धाना 147,323,504,506 एवं 379 भादवि तथा […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में शनिवार की सुबह दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो जाने के मामले में दोनों पक्षों ने दो अलग-अलग प्राथमिकी एक दूसरे पर दर्ज करायी है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 33/16 धाना 147,323,504,506 एवं 379 भादवि तथा कांड संख्या 34/16 धाना 147,448,323/379 भादवि दर्ज करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है

तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. उक्त प्राथमिकी 33/16 में पचकठिया बाजार निवासी मधु देवी ने बताया कि 2 अप्रैल 2016 को वह बाबूपुर से कार्य कर घर वापस लौटी उसी वक्त अशोक कुमार, प्रतिमा दवी, गणेश साव, सुनीता देवी, पूनम कुमारी एवं सोनम कुमारी उन पर हमला कर दिया और आभूषण आदि छीन कर मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के बाबूपुर निवासी अशोक कुमार ने आवेदन में कहा है कि वे अपनी पत्नी के साथ घर में थे. इसी बीच पचकठिया बाजार निवासी दीपनारायण भगत, गयाशंकर भगत, मधु देवी, मुन्ना कुमार भगत, मनीष कुमार भगत एवं राजा कुमार भगत उसके साथ घर में घुसकर मारपीट करने लगे. इधर पुलिस ने दीपनारायण भगत, गयाशंकर भगत व अशोक भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola